फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हापुड़ डिपो को मिली पांच नई बसें

Tue, 13 May 2025 11:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ रोडवेज डिपो को शासन से पांच नई बसों की सौगात मिली है। इनका संचालन बरेली, बदायूं और मैनपुरी मार्ग पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से अभी तक लखनऊ, सीतापुर, बरेली, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर अनुबंधित और निगम की 127 बसों का संचालन हो रहा था। लेकिन पांच ओर नई बसें मिलने के बाद बसों की संख्या 132 हो गई है।

नई बसों का संचालन मोदीनगर से हापुड़ के रास्ते बरेली, बदायूं और मैनपुरी मार्ग पर किया जाएगा। इससे यात्रियों की लंबी दूरी की बसों का संचालन शहर के बाहर होने की शिकायत भी दूर होगी और उन्हें आसानी से बस अड्डा परिसर से ही बस मिल सकेंगी।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि नई बसों का संचालन निर्धारित मार्गों पर शुरू करा दिया जाएगा। डिपो में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें