फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 16 नवंबर को होगा हापुड़ बार एसोसिएशन का चुनाव

Fri, 13 Sep 2024 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन ने वर्ष 2024-25 के चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसमें 16 नवंबर को मतदान की तिथि तय की गई है। उधर, चुनाव की तिथि घोषित होते ही चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार त्यागी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चर्चा हुई। अक्तूबर में दशहरा, दीवाली आदि त्योहार हैं। जिसके चलते इस माह में चुनाव कराना संभव नहीं है। इसलिए एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान की तिथि 16 नवंबर नियत की गई है। उनका कहना है कि निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल अगर समाप्त हो जाता है, तभी एल्डर कमेटी को चुनाव तिथि घोषित करने का अधिकार होता है। इसके लिए संदीप त्यागी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव की घोषणा होने के साथ ही कचहरी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के चैंबर के अलावा उनके घर जाकर भी संपर्क कर रहे है।
विज्ञापन




11 अक्तूबर को हुआ था पिछला चुनाव

बार एसोसिएशन वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए 11 अक्तूबर 2023 को मतदान हुआ था। जिसके अगले दिन 12 अक्तूबर को मतगणना हुई थी। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर विजयी हुए प्रत्याशियों ने 19 अक्तूबर को शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें