फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बल्लियों पर लटक रही ‘मौत’

Sat, 23 Apr 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बल्लियों के सहारे लाई जा रही केबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशवनगर में बल्लियों के सहारे झूल रहे बिजली के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। यहां अक्सर तार टूटकर घरों पर गिर जाते हैं। विद्युत निगम के अफसर भी शायद हादसा होने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


मोहल्ले में सैकड़ों बिजली कनेक्शन होने के बावजूद यहां कोई विद्युत पोल नहीं लगाया गया है। सैंकड़ों मीटर की दूरी से बल्लियों के सहारे मोहल्ले तक केबिल आ रहे हैं। हवा में केबिल घरों के ऊपर गिरने से नागरिकों में भय व्याप्त है।

जनप्रतिनिधि भी मोहल्लेवासियों को सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। बिजली निगम के नियमानुसार अधिकतम 40 मीटर दूरी तक के ही विद्युत कनेक्शन दिए जा सकते हैं। लेकिन मोहल्ला केशवनगर में यह नियम निगम कर्मियों को खूब रास आ रहा है।
विज्ञापन


कर्मी भोले भाले उपभोक्ताओं को नियमों का हवाला देकर कनेक्शन के नाम पर खूब चांदी काट रहे हैं। यही कारण है कि मोहल्ले में 200 मीटर से अधिक दूरी के भी बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

आलम यह है कि दर्जनों की तादाद में केबिल बल्लियों के सहारे होते हुए उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता के केबिल में फाल्ट आ जाए तो उसे फाल्ट ढूंढने में काफी समय लग जाता है।

मोहल्लेवासी इस समस्या से राहत पाने के लिए प्रशासनिक अफसर, जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन राहत के नाम पर उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बरसात के मौसम में केबिल घरों के ऊपर गिर जाते हैं।

इससे मोहल्लेवासियों में भय व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना था कि तारों की चपेट में आकर कई पशु भी दम तोड़ चुके हैं।

40 मीटर से अधिक दूरी के कनेक्शन दिए जाने अवैध हैं। मैं मोहल्ले में जाकर निरीक्षण करूंगा। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना दिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें