फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन से खराब पड़े हैं हैंडपंप, टोटियां भी टूटीं

Fri, 21 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। पंद्रह दिन से दो नल खराब होने के कारण तपती गर्मी में यात्री पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। टोटियां भी टूटी पड़ी हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।       
विज्ञापन


पिलखुवा रेलवे स्टेशन से रोज सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। यहां से करोड़ों रुपये का राजस्व प्रतिवर्ष सरकार को मिलता है, फिर भी यह स्टेशन बदहाल है। हालत यह है कि रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दो सरकारी नल कई दिन से खराब पड़े हैं। टोटियां टूटी हुई हैं।

पंखे भी खराब हैं। शौचालयों में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बदबू से यात्री बेहाल हैं। शौचालय में कई दिन से सफाई नहीं होने के कारण यात्रियों को शौच करने के लिए इधर उधर खेतों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्री कई बार सफाई कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। यात्री अशोक शर्मा, वेदप्रकाश भारद्वाज, मुकेश, नरेंद्र, विकास ने बताया कि पीने के पानी तक की रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था नहीं है।

गंदगी के कारण रुमाल से नाक मुंह ढंककर रेलवे स्टेशन पर आना जाना पड़ता है। जल्द व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

इस संबंध में एसएस कृष्णा कुमार ने बताया कि नलों को ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जो समस्याएं हैं उनका जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें