फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बजट के अभाव में सुस्त पड़ा जीएसटी कार्यालय निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। चितौली में निर्माणाधीन राज्य वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय का कार्य बजट के अभाव में सुस्त पड़ा हुआ है। 10.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कार्यालय का निर्माण पिछले वर्ष शुरू हुआ था, जो इस साल जून माह तक पूरा होना था। अभी तक 50 फीसदी ही कार्य पूरा हो सका है। विभाग के अधिकारियों ने शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रेवजी कुंज में एक किराए के भवन में राज्य कर विभाग का कार्यालय चल रहा है। भवन की हालत जर्जर अवस्था में हैं और पार्किंग की भी सुविधा नहीं है। अधिकारियों और व्यापारियों को बाहर रास्ते में ही खड़े होते हैं। यहां तक की कार्यालय में आगंतुकों के बैठने की भी व्यवस्था काफी कम है। व्यापारियों के साथ बैठक करने के लिए दूसरे स्थान को चिन्हित करना पड़ता है।
पिछले वर्ष चितौली में करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन को कार्यालय के लिए चिन्हित किया था। जहां वर्तमान तीन हजार वर्ग मीटर में दो मंजिला इमारत का निर्माण भी चल रहा है। 10.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कार्यालय के लिए शासन से अभी तक 4.5 करोड़ रुपये का बजट ही मिल सका है। ऐसे में निर्माण कार्य सुस्त गति से चलने के कारण निर्धारित समय तक कार्य पूरा होना नामुमकिन है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रशासन जेपी सिंह का कहना है कि कार्यालय के लिए इमारत लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। शेष कार्य कराने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलने के बाद तेजी से कार्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें