फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: हथियारबंद बदमाशों ने डेयरी में मचाई लूटपाट, तीन लाख रुपये और दो भैंस लूटकर हुए फरार

Wed, 13 Oct 2021 06:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

डेयरी संचालक सुभाष तोमर व दो अन्य कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ढाई घंटे तक डेयरी को खंगालते रहे। 
विज्ञापन
बदमाशों ने डेयरी में मचाई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हथियारबंद 10 से अधिक बदमाशों ने मंगलवार देर रात भैंसों की डेयरी पर धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। डेयरी संचालक सुभाष तोमर व दो अन्य कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ढाई घंटे तक डेयरी को खंगालते रहे। 
विज्ञापन


बदमाश डेरी में रखे तीन लाख रुपए और दो भैंसों को लूट कर फरार हो गए। सुभाष तोमर की एक गैस एजेंसी भी है जिसकी गाड़ी डेयरी पर खड़ी थी। बदमाशों ने इस पिकअप गाड़ी को भी ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो सकी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें