हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में हथियारबंद 10 से अधिक बदमाशों ने मंगलवार देर रात भैंसों की डेयरी पर धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला। डेयरी संचालक सुभाष तोमर व दो अन्य कर्मचारियों को बदमाशों ने मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ढाई घंटे तक डेयरी को खंगालते रहे।
विज्ञापन
बदमाश डेरी में रखे तीन लाख रुपए और दो भैंसों को लूट कर फरार हो गए। सुभाष तोमर की एक गैस एजेंसी भी है जिसकी गाड़ी डेयरी पर खड़ी थी। बदमाशों ने इस पिकअप गाड़ी को भी ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह स्टार्ट नहीं हो सकी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।