फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल बताएगा आपका राशन कार्ड बना या नहीं

Mon, 10 Apr 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्मार्ट राशन कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब राशन डीलर कार्ड धारकों को लिस्ट में नाम न दर्ज होने का झांसा देकर टरका नहीं पाएंगे। वजह, शासन ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए पूरे सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन


अब कार्ड धारक घर बैठे राशन कार्ड नंबर से गूगल पर पूरी डिटेल देख सकेंगे। खाद्य गारंटी अधिनियम को धरातल पर कामयाब बनाने के लिए सरकार ने एक और बेहतर कदम उठाया है। दरअसल, फार्म जमा करने या नाम पात्रों में

सम्मिलित होने के बाद भी अमूमन राशन डीलर द्वारा यह जवाब दे दिया जाता है कि उक्त नाम अभी दर्ज ही नहीं हुआ है। ऐसे में कार्ड धारक को इधर से उधर चक्कर काटने पड़ते हैं। साथ ही उन्हें सस्ते राशन से वंचित भी रहना पड़ता है।
विज्ञापन


वेबसाइट में नाम दर्ज हो जाता था लेकिन इसका पता करना भी टेढ़ी खीर था। लेकिन अब आपके पास किसी के राशन कार्ड का नंबर है तो उसे गूगल पर डालकर सर्च का आप्शन क्लिक करना है। इसके बाद पूरी लिस्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसमें उस राशन कार्ड धारक का नाम तो होगा ही, जिसका नंबर सर्च किया गया है। साथ ही उन सबका नाम भी दिख जाएगा जो संबंधित राशन डीलर से संबद्ध हैं।

समस्या समाधान के लिए प्रत्येक राशन कार्ड के नंबर को गूगल से जोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई एक राशन कार्ड का नंबर सर्च करता है, उस डीलर से संबद्ध तमाम कार्डधारकों की पूरी लिस्ट आ जाती है।

जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव ने बताया कि डिजीटल इंडिया के तहत कार्ड की पूरी जानकारी इस माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यदि आपका नाम सूची में शामिल हो गया है तो आपको राशन पाने का पूरा हक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें