फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर

Mon, 20 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस की सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती की ओर से आर्य समाज मंदिर में चल रहे सेल्फ डिफेंस शिविर के छठवें दिन बालिकाओं ने जूडो और सेल्फ डिफेंस के गुर सीखे। शिविर में नेशनल जूडो कोच पूनम विश्नोई ने शूटिंग, जूडो के साथ बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


शिविर में जूडो कोच पूनम विश्नोई ने बताया कि क्रीड़ा भारती की ओर से पूरे देश में नारी सशक्तिकरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रांत अध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

कार्यक्रम संयोजक वंदना सिंहल ने बताया कि शूटिंग व जूडो का समापन 20 जून को होगा। 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित होगा। शिविर में शूटिंग कोच विकास सोलंकी, राजेश ओसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें