फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी निकला युवती से दुष्कर्म का मामला

Tue, 05 Dec 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित होटल में युवती की ओर से युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म की शिकायत फर्जी निकली। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती खुद मिलने आई थी और आपसी विवाद होने पर उसने पुलिस को फर्जी सूचना दी थी।
विज्ञापन


मेरठ निवासी युवती ने सोमवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि नगर के एक मोहल्ले के युवक से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसे धोखे से हापुड़ बुलाया। इसके बाद वह उसे रेलवे रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है। शक होने पर महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक से मिलने आई थी। विवाद होने के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी नहीं बने हैं। युवक के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें