फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नए बिजलीघर की सौगात

Fri, 01 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2016 में पिलखुवा डिवीजन में सात नए बिजलीघरों के निर्माण की योजना है। इन बिजलीघरों के बनने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का बिजली संकट दूर हो जाएगा। साथ ही लोगों को भरपूर सप्लाई मिलेगी। 
विज्ञापन


सभी बिजलीघरों के लिए जमीन मिल गई है। बजट भी जल्द आने की उम्मीद है। वर्तमान में पिलखुवा डिवीजन में कुल 13 बिजलीघर हैं। कम बिजलीघर होने के कारण सभी बिजलीघरों पर ओवरलोडिंग की समस्या बरकरार है।

ऐसे में विद्युत निगम ने पूरे डिवीजन में सात बिजलीघर बनाने की योजना तैयार की है। गांव अनवरपुर, समाना, फगौता, गालंद, डासना देहात, पारपा और पिलखुवा रेलवे स्टेशन के सामने दस दस एमबीए के बिजलीघर निर्माण कराने के लिए जमीन मिल गई है। उधर, अफसर जल्द बजट मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

 
विधायक धर्मेश तोमर के प्रयासों से सातों बिजलीघर के निर्माण के लिए जल्द ही बजट स्वीकृत होने वाला है। बजट मिलते ही बिजलीघरों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - पवन अग्रवाल, एक्सईएन

वर्ष 2016 में पिलखुवा शहर को भी बिजलीघर का तोहफा मिलेगा। पिलखुवा रेलवे स्टेशन के सामने इसका निर्माण कराया जाएगा। यहां से पूरे शहर को सप्लाई मिलेगी। वर्ष 2016 में गांव अनवरपुर, फगौता, समाना, गालंद, पारपा, पिलखुवा रेलवे स्टेशन के सामने और डासना देहात में दस दस एमबीए के बिजलीघर बनेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें