फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में नामांकन अाज

Fri, 01 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही नामांकन स्थल पर पहुंच सकेंगे। पुलिस समर्थकों को बाहर ही रोक देगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए अब तक मात्र दो ही नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी से अमृता कुमार और समाजवादी पाटी से रजनी लता खटीक हैं।

दोनों प्रत्याशी शुक्रवार को अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचेंगी। नामांकन के लए कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक ही जा सकेंगे। समर्थकों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एक सीओ, थाना प्रभारी कोतवाली हापुड़, थानाध्यक्ष हाफिजपुर, हापुड़ देहात पुलिस बल के साथ मौजूद रहेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की सभी तैयारी पूरी हो गई है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। नामांकन पत्र शांतिपूर्वक दाखिल कराए जाएंगे। - हरीश चंद्र, एडीएम, हापुड़
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें