फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में मसूरी एक्सप्रेस का मिला स्टॉपेज

Fri, 04 Mar 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल बजट में भले ही कोई सौगात न मिली हो, लेकिन अब 17 मार्च से गाजियाबाद, गढ़, मेरठ और खतौली के लोगों को रेल विभाग ट्रेनों का स्टॉपेज देकर राहत दी है।
विज्ञापन


मसूरी एक्सप्रेस रात 12:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेगी। वहीं गाजियाबाद स्टेशन पर अब दिल्ली-काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति को भी स्टॉपेज दिया गया है।

दिल्ली-काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति दिल्ली से काठगोदाम जाते समय शाम 4:42 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। एक मिनट के स्टॉपेज के बाद 4:43 बजे रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:39 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी और एक मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। दिल्ली-कोटद्वार-देहरादून मसूरी एक्सप्रेस रात 12:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेगी।

वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:04 बजे गढ़ स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी।  योगा एक्सप्रेस को खतौली में स्टॉपेज दिया गया है। हरिद्वार जाते वक्त यह ट्रेन सुबह 7:53 बजे खतौली पहुंचेगी और एक मिनट बाद हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


वापसी में यह ट्रेन शाम 6:40 बजे खतौली स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी मेरठ कैंट पर अंबाला जाते समय दोपहर 2:57 बजे रुकेगी। वापसी में दिल्ली जाते समय यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे एक मिनट के लिए मेरठ कैंट स्टेशन पर रुकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें