फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैंगस्टर के दोषी को चार वर्ष सात माह की सजा

Tue, 22 Apr 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में फैसला सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए चार वर्ष सात माह के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा न्यायालय ने तीन अन्य मामालों में भी निर्णय सुनाया।
विज्ञापन


हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2020 में शहनवाज निवासी सिकंदर गेट थाना नगर कोतवाली जनपद हापुड़ केे खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय कोर्ट में चल रही थी। जहां पर न्यायाधीश ने आरोपी शहनवाज को दोषी करार देते हुए चार वर्ष सात माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

सिंभावली थाना पुलिस ने करीब 27 वर्ष पहले वर्ष 1997 में राम सिंह निवासी राउतपुर थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। न्यायाधीश ने आरोपी राम सिंह को दोषी करार देते हुए चार माह 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीन हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन


थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वर्ष 2004 में जगदीश निवासी आलमनगर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ चोरी व चोरी का माल बरामद करने का मुकदमा दर्ज किया। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई पूरी होने पर निर्णय सुनाया। जिसमें आरोपी जगदीश को दोषी करार देते हुए 28 दिन के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो हजार रुपये से दंडित किया।

बहादुरगढ़ थाना पुलिस वर्ष 2009 में देवेंद्र उर्फ लाला निवासी आलमनगर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के खिलाफ अवैध रूप से चाकू रखने का मुकदमा दर्ज किया। जिसमें निर्णय सुनाते हुए न्यायाधीश ने मामले के आरोपी देवेंद्र को दोषी करार देते हुए छह दिन के कारावास की सजा सुनाई साथ ही दोषी पर डेढ़ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें