फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा भक्तों ने एनएच-24 पर चार घंटे झेला जाम

Fri, 15 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को गंगा भक्तों के उमड़ने के कारण नेशनल हाईवे पर रुक-रुक कर जाम लगा। स्याना रेलवे फाटक पर सुबह चार से आठ बजे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इससे चालकों और हजारों यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को मकर संक्रांति होने के कारण हाईवे पर वाहनों दबाव बढ़ेगा, इसलिए भीषण जाम लगने की आशंका है।

इस बार मकर संक्राति 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को पड़ी है। फिर भी 14 जनवरी को काफी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए गढ़ गंगा पहुंचे।

हाईवे पर बढ़े वाहनों के दबाव और अधूरे फ्लाई ओवर, रेलवे फाटक, ब्रजघाट पुल पर खड़ी गाड़ियों ने दिनभर जाम की स्थिति पैदा की।

इससे गंगा स्नान के लिए आने और लौटने वाले लोगों को परेशानी हुई। रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

इससे मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, मुरादाबाद जाने वालों को खासी परेशानी हुई। एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए बाहरी थानों से पुलिस मंगाई गई है। जाम के संभावित सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहेगी।

स्याना चौपला और बदरखा मोड़ पर जाम लगे तो नगर के महमाई रोड और अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर होकर छोटे वाहन निकल सकते हैं।

पुरानी दिल्ली रोड पर जाम लगने पर दिल्ली रोड की ओर जाने वाले वाहन दौताई वाया अठसैनी या पलवाड़ा मार्ग से बुलंदशहर रूट पर कुटी-वैट मार्ग से होकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें