फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान आज, लग सकता है जाम

Fri, 20 May 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में हो रहा है भक्तों का आगमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान को बड़ी तादाद में भक्तों का आगमन हो रहा है। इससे हाईवे पर लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी में जाम से लोगों को आफत का सामना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पूर्णिमा पर शनिवार को ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगेगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी से लाखों भक्त भाग लेंगे। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग सकता है।

जाम की आशंका से भक्तों में भी अजीब सी दहशत है। अगर जाम लगा तो फिर तपिश भरी गर्मी-चिलचिलाती दोपहरी में घंटों तक आफत झेलनी होगी। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि पूर्णिमा पर हाईवे को जाम मुक्त रखने की तैयारी की हुई हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले वाहन ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत,

किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें