फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों का हित सर्वोपरि: जिला जज

Fri, 20 May 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला जज दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वादकारी का हित सर्वोपरि है। न्यायाधीश व अधिवक्ता सभी मिलकर वादकारियों को न्याय दिलाने का कार्य करें। शुक्रवार को आयोजित जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही नई कचहरी परिसर के निर्माण प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। हापुड़ बार सराहनीय कार्य कर रही है।

निवर्तमान अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव शाहिद हुसैन द्वारा बताया गया कि जिला गाजियाबाद में जिला हापुड़ की विचाराधीन पत्रावलियां हापुड़ स्थानांतरित हो जाएंगी तथा नए अधिवक्ताओं के चैम्बर्स निर्माण की अनुमति हेतू इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश को भेजा जा चुकी है।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल शिशोदिया और सचिव रविन्द्र निमेष द्वारा अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारीगणों को आश्वासन दिया कि  वादकारियों के हितों में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कराया जाएगा, हड़ताल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिला जज (फास्ट ट्रेक)चन्द्रपाल सिंह,प्रधान परिवार न्यायाधीश कमलेश कुमार दूबे,  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी,

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला कौशाम्बी चन्द्र विजय श्रीनेत, सिविल जज सीनियर डिवीजन (प्रथम ) हापुड़ गुलाम मुस्तफा, सिविल जज सीनियर डिवीजन (दितीय ) रवि यादव,  एसीजेएम गुनेन्द्र प्रकाश, सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रेक) बलराम पवार,

सिविल जज जूनियर डिवीजन (प्रथम) कमलकान्त गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिवीजन (द्तिय) अश्वनी कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्तिय) आकांशा गर्ग, एडीएम रजनीश राय, एसडीएम धौलाना कन्हई सिंह यादव, अधिवक्ता युसूफ कुरैशी,

पूर्व बार अध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, गजेन्द्र चौहान, आर.एस.कश्यप, बीडी शर्मा, पराग सक्सेना, भोपाल शिशोदिया, अमित पायल, दिनेश त्यागी, मोहम्मद बिलाल, अशोक जैन, बलराम तोमर, सुशील आजाद, संजय मित्तल, खालिद खान, अभिलाष, शहजाद, तहजीब रिजवी, विजय चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें