फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी फाटक का ओवरब्रिज बना पार्किँग स्थल

Sun, 29 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के गांधी फाटक का ओवरब्रिज इन दिनों पार्किँग स्थल बनकर रह गया है। दिनभर दुकानदार और अन्य लोगों की गाड़ियां ओवरब्रिज के किराने खड़ी रहती हैं। गाड़ियां खड़ी होने के कारण दिन में कई बार ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। चंद कदमों पर कोतवाली होने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहंी करती।
विज्ञापन


जाम से परेशान लोगों को एक साल पहले गांधी फाटक के ऊपर ओवरब्रिज के निर्माण के बाद राहत मिली थी, लेकिन अब कुछ दुकानदारों और आसपास के लोगों ने ओवरब्रिज पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इस चक्कर में ओवरब्रिज सिर्फ पार्किंग स्थल बनकर रह गया है।

ओवरब्रिज पर रोज की तरह सुबह से ही दुकानदार गाड़ियां खड़ी कर देते हैैं, जो शाम तक यूं ही खड़ी रहती हैं। दिन में कई बार अतिक्रमण के कारण ओवरब्रिज पर जाम लग जाता है। यह हालात तब हैं, जब ओवरब्रिज से चंद कदमों की दूरी पर कोतवाली स्थित है। पुलिस सब कुछ देेखते हुए भी चुप्पी साधे है।
विज्ञापन


हां, इतना जरूर है कि जब जाम लग जाता है तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को हटवा देते हैं। कुछ देर बाद हालात जस के तस हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अतुल यादव ने बताया कि जल्द ही ओवरब्रिज पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें