ब्रजघाट। गंगानगरी निवासी छात्र को साइबर ठग ने परिचित बताते हुए झांसे में ले लिया और अपने खाते में एक लाख तीन हजार रुपये हस्तांतरित करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर छात्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गंगानगरी निवासी आर्यन ने बताया कि वह छात्र है। उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसको अपना परिचित बताया। आरोपी ने उसको झांसे में लेकर कुछ ही समय में अलग-अलग किस्तों में करीब एक लाख तीन हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। वह रुपये उसकी स्कूल की फीस के थे। इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर लिया। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।