फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: थ्रीव्हीलर चालक को पीटा, लूट का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एटीएमएस कॉलेज के पास कुछ युवकों का थ्रीव्हीलर चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियाें ने डंडे व तमंचे की बट से उसे पीटा और 12 सौ रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

पिलखुवा के गांव पबला निवासी अरुण ने बताया कि वह हापुड़-पिलखुवा रूट पर थ्रीव्हीलर चलाता है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित स्टैंड पर थ्रीव्हीलर लेकर खड़ा था। इसी बीच दो युवक उसके थ्रीव्हीलर में आकर बैठ गए। दोनों ने उन्हें एटीएमएस कॉलेज पर छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि यहां उसके पांच अन्य साथी पहले से मौजूद थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे डंडों व तमंचे की बट से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और 12 सौ रुपये छीन कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी करने पर पता चला कि सवारियों को लेकर झगड़ा हुआ था। मारपीट करने वालों को चालक पहचानता है जो मेरठ जिले के किठौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, लूट का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें