फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बैंक में जमा कराने के लिए दिए 1.65 लाख हड़पे

Sat, 09 Nov 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी विधवा महिला व उसके परिवार से धोखाधड़ी कर कुछ लोगों ने 1.65 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने 40 हजार रुपये की फर्जी एफडीआर बनाकर दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव लुखराड़़ा निवासी गोरी ने बताया कि वह अनपढ़ है और उनके पति की मौत हो चुकी है। गांव काकौड़ी स्थित एक बैंक की शाखा में उसका, उसकी पुत्रवधू पूजा, अंजना व पुत्र डब्बू का बचत खाता है। बैंक की शाखा से गांव काकौड़ी के मनीष पाल ने बिजनेस कॉरसपोन्डेंट (बीसी) लिया हुआ है। जिसका कार्य दूर दराज के खाताधारकों का रुपया बैंक में जमा करने का है। उसकी दोनों पुत्रवधू व पुत्र से रुपये लेकर मनीष पाल बैंक खातों में जमा करता था। रुपये जमा करने के बाद मनीष मुहर लगी रसीद देता था।

मनीष की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी चंचल भी यही काम करती थी। 12 मार्च 2023 को मनीष ने बैंक की शाखा के नाम से 40 हजार रुपये की फर्जी एफडीआर बनाकर उसे दे दी। जिसे उसने अपने घर पर लाकर रख लिया। कुछ दिन पहले पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी चंचल व जीजा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर के हरीश पाल के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उनके द्वारा बैंक में जमा करने के लिए दिए गए 1.65 लाख रुपये हड़प लिए हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें