फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Accident: कोहरे में हाइवे पर टकराए चार वाहन, बाइक सवार की मौत, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 27 Dec 2025 11:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुर्जा में एनएच 34 पर वाजिदपुर कट के पास चार वाहन टकरा गए, जिसमें कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इसमें एक कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे पहासू रोड निवासी इंद्रपाल (56) बाइक से अरनिया के दशहरा गांव स्थित कंपनी में नौकरी के लिए जा रहे थे। जब खुर्जा नगर से एनएच 34 पर जाने के लिए यू टर्न पर मुड़े। तभी किसी कारण से उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। 

वहीं, बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर जा रही बोलेरो कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब चालक ने कार रोकी। तभी पीछे से ब्रिज़ा कार और उसके बाद स्विफ्ट कार आपस में टकरा गई। इसमें इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई और स्विफ्ट कार चंद्रपाल व अर्पित घायल हो गए, जिनको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुरंत पुलिस टीम की ओर से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया और यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें