फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: मंदिर से घर लौट रहे सेवानिवृत फौजी पर कार सवार बदमशों ने की तीन राउंड फायरिंग, गोली लगने से घायल

Sat, 27 Dec 2025 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
Hapur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में मंदिर से पूजा अर्चना कर घर लौट रहे गांव निवासी सेवानिवृत फौजी कर्मवीर सिंह (62) पर कार सवार चार बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से फौजी घायल हो गया। परिजनों ने फौजी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पारावारिक विवाद में फौजी को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव निवासी कर्मवीर सिंह सेवानिवृत फौजी हैं। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे। लौटते समय मंदिर के पास रास्ते में कार सवार चार बदमशों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान घटना को अंजाम देकर कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। किसी तरह फौजी लहूलुहान अवस्था में अपने घर पहुंचे और परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी दी। आननफानन में परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

फौजी पर फायरिंग की सूचना पर सीओ वरुण मिश्रा व कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है घायल फौजी ने हमलावरों के नाम अपने परिजनों को बताए हैं। हालांकि अस्पताल में फौजी की हालत स्थिर बताई जा रही है।  सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें