फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Encounter: मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार; फुलडी के जंगल में कर रहे थे गौकशी की तैयारी

Mon, 05 Jan 2026 10:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में गौकशी की तैयारी कर रहे दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों समेत चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सुबह के समय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। फुलडी नहर पटरी पर पहुंचने पर कुछ मोबाइल, बाइक की लाइट जलती दिखाई दी। जिसे देख कर पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। नहर पटरी किनारे स्थित खेत में कुछ बदमाश निराश्रित गोवंश के कटान की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर गोकशी की तैयारी कर रहे लोगों ने  तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से फिरोज निवासी गांव अल्लाबख्शपुर , इनायत निवासी गांव वैठ घायल हो गए। 

पुलिस ने उनके साथी अजहरुद्दीन निवासी शाहपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा और मनोज निवासी दोजा थाना बिनौली जिला बागपत को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से जीवित गोवंश, तमंचे, कारतूस, बाइक, कार और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने कुछ समय पहले क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। जो पहले भी गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें