फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बलवीर हत्याकांड में शामिल चार आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध,

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र में 19 जनवरी 2025 को उधार के रुपये मांगने पर चार आरोपियों ने अपहरण कर बलवीर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उधर, नगर कोतवाली पुलिस ने छह आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी बलवीर सिंह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। उन्होंने गांव के रहने वाले रोहताश को 25 लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये का बार-बार तकादा करने पर रोहताश ने अपने गांव के साथी सोनू उर्फ प्रदीप व सतीश और साजिद निवासी गांव मिठ्ठेपुर जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर 19 जनवरी 2025 को हत्या कर बलवीर के शव को गुलावठी-धौलाना मार्ग पर कंदौला गांव के जंगल में फेंक दिया था और उनकी बाइक भी लावारिश हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


आरोपी रोहताश ने गैंग बनाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पाण्डेय की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। उधर, सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि जफर उर्फ जफर आलम निवासी मोहल्ला कोटला मेवतियान हालपता निवासी मोहल्ला रफीकनगर निवासी गैंग का लीडर है। सावेज उर्फ शाहवेज निवासी गांव असौड़ा हालपता सद्दीकपुर लिसाड़ीगेट मेरठ, सोनी उर्फ वकील निवासी सिकंदरगेट मोती कॉलोनी, वाहिद उर्फ वाजिद निवासी देहली गेट, नदीम निवासी कोटला मेवतियान व सादिक निवासी कोटला मेवतियान हालपता मजीदपुरा गली नंबर 11 गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन


गैंग लीडर सावेज उर्फ शाहवेज गैंग के सदस्यों के साथ गिरोह बनाकर सामाजिक, भौतिक व आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मारपीट व अवैध शस्त्र जैसे आपराधिक क्रियाकलापों में शामिल रहकर लोगों में भय पैदा कर अवैध तरीके से धन अर्जित करने का कार्य करते हैं। नगर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें