फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य विभाग ने मांस की दो दुकानों पर लगाई सील

Mon, 30 Sep 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी में सोमवार की सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मांस की दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार बिना पंजीकरण काम करते हुए पाया गया, जबकि एक दुकानदार टीम के आने की सूचना पर फरार हो गया। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है। वहीं तीसरी दुकान पर गंदगी को देखकर उसे सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक ने गांव अठसैनी में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव निवासी वाहिद चिकन शॉप पर दुकानदार बिना पंजीकरण के ही मांस की बिक्री करते हुए पाया गया। वहीं गांव में ही जामा मस्जिद के सामने कलीम की दुकान पर टीम पहुंची, लेकिन इससे पहले की दुकानदार अपनी दुकान को बंद कर चला गया। टीम ने दोनों ही दुकानों को सील कर दिया। उसके बाद टीम ने गांव में राशिद की दुकान का निरीक्षण किया गया। राशिद की दुकान में दुकान के संचालन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं थे। साफ सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें