फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी दरोगा गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। महिला थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी दरोगा को कचहरी के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरोगा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने आया था।
विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर निवासी महिला ने आरोपी दरोगा नागसेन आनंद निवासी गांव ताहरपुर जिला जालौन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 27 जुलाई 2024 में महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दौरान आरोपी वहीं तैनात था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे। महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने पुलिस बल के साथ आरोपी के गांव पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया था। साथ ही पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई थी। एसपी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर महिला थाना प्रभारी अरुणा राय व उनकी टीम ने आरोपी दरोगा को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था। इससे पहले दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रदेश के आठ जिलों उरई, जालौन, हमीरपुर, हरदौई, ओरैया, कानपुर, लखनऊ व बागपत में दबिश दी थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें