फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ठेलों पर बिक रहे खराब फलों को कराया नष्ट

Fri, 16 May 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर आईसक्रीम, कैंडी, जूस, दूध आदि के 11 नमूने लिए। वहीं, बुलंदशहर रोड और फ्री गंज रोड पर ठेलों पर बिक्री होते 20 किलोग्राम खराब फलों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


जनपद में गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, आरपी गंगवार, सोवेंद्र सिंह पंघाल , पूनम, सहरिश सादात ने ग्रीष्म व वर्षा ऋतु में खुले, कटे-फटे, खराब व गले और कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों और दूषित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान फलों के जूस, गन्ने का रस, केमिकल से पकाए गए आम, आईसक्रीम व आईसकैंडी आदि के नमूने लिए।

सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि शासन के निर्देश पर जनपद में कार्रवाई हुई है। आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन कार्रवाई चलेगी। कार्रवाई के दौरान लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन




जनपद में सात स्थानों पर हुई कार्रवाई

बुलंदशहर रोड व फ्री गंज रोड पर ठेलों पर बिक्री होने वाले फलों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 20 किलोग्राम खराब व गले फल नष्ट कराए गए। मोहल्ला रामगंज स्थित अंबर आईसक्रीम कारखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आईसक्रीम और आईसकैंडी का एक-एक नमूना लिया गया। रेलवे रोड स्थित दिल्ली जूस एंड शेक की दुकान का निरीक्षण। मौके पर साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर नोटिस दिया गया। साथ ही अनार का जूस, मैंगो शेक का एक-एक नमूना लिया गया। चमरी स्थित क्रीम बर्ड आईसक्रीम कारखाने का निरीक्षण कर आईसक्रीम व आईसकैंडी के नमूने लिए। पिलखुवा में अशोक नगर स्थित ब्लू बर्ड से जलजीरा, आईसकैंडी का नमूना लिया। मोहल्ला अशोक नगर स्थित नईम ट्रेडर्स से आनंदम ब्रांड दही, गाय के दूध के दो नमूने लिए। वकील की डेयरी बझैड़ा कला से दूध का एक नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें