हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला इकराम आए दिन उनकी छह वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था। 13 मई की रात नौ बजे उनकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी बहला फुसलाकर उनकी पुत्री को एकांत स्थान पर ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी इकराम को आयसा नर्सिंग होम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।