फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो दीवाली तक कमर तोड़ेगा बुखार

Sun, 02 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
fever - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वायरल, डेंगू और चिकन गुनिया से दीवाली के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी। फिलहाल जो तापमान चल रहा है यह मच्छर और वायरल के लिए मुफीद है। पिछले दिनों हुई बारिश से मच्छर का लार्वा और वायरस दोबारा सक्रिय हो गया है। चिकित्सकों की मानें तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर ही मच्छर और वायरस कम हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के मरीजों की वजह से अस्पताल में बेड और ओपीडी की वेटिंग लंबी हो गई है। अस्पताल में बेड खाली नहीं होने की वजह से मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए हैं।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद नमी बढ़ने से डेंगू, चिकनगुनिया और  मलेरिया का मच्छर ज्यादा सक्रिय हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस साल मौसम सामान्य बना रहेगा। यही वजह है कि मच्छर जनित रोग, वायरल इंफेक्शन ज्यादा दिन तक सक्रिय बना हुआ है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे आने पर ही मच्छर जनित रोग, वायरल से राहत मिल सकती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कि डेंगू, चिकनगुनिया का समय से इलाज शुरू हो जाना चाहिए। ऐसा होने पर मरीज सामान्य दवाओं से एक सप्ताह में ठीक हो जाता है। प्लेटलेट्स ज्यादा कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें