मोदीनगर। नगर की डिफेंस कॉलोनी में पुराने जमीनी विवाद में बृहस्पतिवार रात आरोपियों ने कपिल कुमार पक्ष पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने कपिल कुमार पर जानलेवा की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया।
डिफेंस कॉलोनी निवासी कपिल कुमार और अंकुर कुमार पास पड़ोस में रहते हैं। बताया कि दोनों पक्षों में भोजपुर के गांव फजलगढ़ स्थित जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों में पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। बृहस्पतिवार रात एक बार फिर उनके बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने कपिल कुमार पक्ष के साथ मारपीट कर दी और कपिल पर तमंचे से फायरिंग कर दिया। फायरिंग में कपिल कुमार बाल बाल गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कपिल कुमार की तहरीर के अनुसार अंकुर कुमार,अुमित व अनुज निवासी डिफेंस कॉलोनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अंकुर को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश दबिश दी जा रही। तीनों आरोपी सगे भाई हैं।