फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुराने बाजार में रेवड़ी गजक के गोदाम में आग

Tue, 14 May 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला पुराने बाजार में शॉर्ट सर्किट से रेवड़ी गजक के गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहीं। इस दौरान आसपास के इलाके में आग से अफरातफरी का माहौल था।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी हनीफ की पुराना बाजार में रेवड़ी गजक की दुकान है। दुकान पर उनका पुत्र इरशाद भी बैठता है। मंगलवार शाम दुकान के बराबर में ही स्थित गोदाम में दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से यहां आग लग गई। मजदूरों ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने के प्रयास किए। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि आग से नुकसान के बारे में अभी आंकलन नहीं लगाया जा सकता। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें