फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गोदाम में लगी आग से दवाएं व अन्य सामान जलकर रखा

Mon, 07 Jul 2025 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बहादुरगढ़ में मेडिकल स्टोर संचालक के आवास की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में रविवार की रात लगी आग में दवाओं समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की टीम ने दीवार तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के मुख्य बाजार में राजीव कुमार गुप्ता अपने आवास के भूतल पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। दूसरी मंजिल पर उनका आवास है, वहीं तीसरी मंजिल पर आवासीय परिसर के साथ ही गोदाम भी है। मकान की तीसरी मंजिल में रविवार की देर रात में करीब दो बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख आसपास में रहने वाले लोगों ने तुरंत मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को बुला लिया, लेकिन मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी होने के कारण दमकल विभाग टीम का अंदर घुस पाना संभव नहीं हो पाया। तीसरी मंजिल में लगी आग ने कुछ ही देर में दूसरी मंजिल पर बने आवास को गिरफ्त में ले लिया। आनन फानन में दमकल विभाग की टीम ने दीवार तोड़ डाली। इसके माध्यम से पानी की बौछार करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दवा कारोबारी के घर में रखीं लाखों रुपये कीमत की दवाओं के साथ ही फर्नीचर, एसी, कूलर, पंखे, बेड, फ्रिज समेत आदि सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण का कोई खुलासा नहीं हो पाया है, जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जता रही है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती हैं दवा कारोबारी और उनकी पत्नी

दवा कारोबारी राजीव कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है, इसके चलते उन्हें उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। अन्य परिजन भी अस्पताल में रहकर दवा कारोबारी और उनकी पत्नी की तीमारदारी कर रहे हैं, इसके चलते मकान के अंदर देर रात आग लगने की घटना होने के दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें