दिल्ली-एनसीआर से इन दिनों ज्यादातर आग की खबरें सामने आ रही हैं। मालवीय नगर के बाद अब नेहरू प्लेस स्थित टाटा कम्युनिकेशंस ऑफिस में आग लग गई। आग तीसरी मंजिल पर स्थित बैटरी रूम में लगी।
नेहरू प्लेस में आज तड़के सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा को तड़के करीब 2:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग सावित्री सिनेमा के सामने स्थित टाटा कम्युनिकेशंस कार्यालय में लगी थी।
विज्ञापन
आग तीसरी मंजिल पर स्थित टाटा टेलीकम्युनिकेशन कार्यालय के बैटरी रूम में लगी थी। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद सुबह सात बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग बैटरी रूम में लगी थी, जिससे संभवतः यह फैल गई।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग और संबंधित अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।