फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर गजराज व विजयपाल पर एफआईआर

Tue, 31 Jan 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गजराज व विजयपाल पर एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना अनुमति जनसभा करने के एक मामले में हापुड़ सीट से कांग्रेस विधायक गजराज सिंह व रोड शो निकालने पर‌ ‌विजयपाल  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम उड़न दस्ते को सूचना मिली कि हापुड़ के कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह मोहल्ला पन्नापुरी में सपा नेता संजय गर्ग के निवास के बाहर जनसभा कर रहे हैं। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचा तो प्रत्याशी जनसभा कर रहे थे।

इसके अलावा हापुड़ से ही भाजपा के प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के खिलाफ स्वर्ग आश्रम रोड के कृष्णा नगर में रोड शो निकालने की सूचना मिली। उड़न दस्ते के अधिकारियों ने मामले की जानकारी रिटर्निंग अफसर व एसडीएम मीनू राणा को दी गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने गजराज सिंह व विजयपाल आढ़ती के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि प्रत्याशी गजराज सिंह का कहना है कि किसी प्रकार की जनसभा नहीं हो रही थी। वे मात्र जनसंपर्क कर रहे थे। जबकि विजयपाल आढ़ती ने भी रोड शो करने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें