फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की धरती से हटाएंगे अवैध बूचड़खाने : योगी आदित्यनाथ

Mon, 30 Jan 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के फायरब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को राह दिखाएगा। 14 वर्षों से प्रदेश अपनी पहचान के लिए तरस रहा है। सपा, बसपा लगातार प्रदेश की पहचान को मिटा रही हैं।
विज्ञापन


लोकतंत्र को लूटतंत्र में बदलने वालों को अबकी बार जनता सबक सिखाएगी। लोगों को गुमराह करने के लिए गठबंधन नहीं ठगबंधन करके सामने आ रहे हैं। जाति - धर्म से ऊपर भाजपा विकास के साथ ही मजदूरों-किसानों के हित के लिए संकल्पबद्ध है।

योगी आदित्यनाथ धौलाना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रमेश चंद तोमर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव सत्ता हासिल करने का जरिया मात्र नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश को कुशासन से मुक्त कराने के लिए जी जान लगा देगी। भाजपा का घोषणा पत्र लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। पार्टी सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की इस धरती से गाय-बछड़े के अवैध बूचड़खाने बंद किए जाएंगे। आतंकवाद को पनाह देने वाले सत्ता में काबिज है। भाजपा सत्ता में आई तो स्लाटर हाउस पर ताले लटकेंगे।

विषम परिस्थितियों में साठा चौरासी के मान सम्मान और स्वाभिमान की कीर्ति पताका को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने वाले महान शिक्षाविद,  शिशौदिया शिरोमणि, साठा नायक एवं पूर्व विधायक स्व.मेघनाथ सिहं के अतुलनीय योगदान को समाज सदैव याद रखेगा।

उन्होंने महाराणा प्रताप की विचारधारा को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण किया था। उन्होंने जनता से धौलाना से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद तोमर के समर्थन में वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया  जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी के साथ हैं। इस दौरान सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, निशांत   सिसौदिया, ब्रजमोहन तोमर, डॉ विपिन जिप्पी, सत्यपाल तोमर एडवोकेट,

बीएस तोमर, नरेश तोमर, राजकुमार सिसौदिया, लज्जारानी गर्ग, विभू बंसल, ममता तोमर,प्रदीप  तोमर,शिवओम तोमर,कल्लन तोमर, ललित गर्ग मोदी, प्रदीप  सिसौदिया,चमन सिंह, राकेश चौधरी, यशपाल सिंह सिसौदिया, नानक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें