फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुआं पूजन के दौरान विवाद में दूसरे पक्ष के 14 लोगों पर मुकदमा

Fri, 21 Jun 2024 11:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बड्ढा में कुआं पूजन के दौरान हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक पक्ष ने सीओ को शिकायती पत्र दिया था, वहीं भाकियू महाशक्ति ने भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


गांव निवासी मुनेश ने तहरीर देते हुए बताया कि 13 जून को गांव के ही सहाब सिंह और उसके परिजनों ने घर में घुसकर रंजिशन अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की थी। जिसके विरोध पर आरोपियों ने हमला कर कई परिजनों को घायल कर दिया। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ झूठी तहरीर दी। सिंभावली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर बिना कोई जांच किए रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसकी जानकारी होने पर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी सीओ से मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सीओ ने बताया कि जांच के बाद तहरीर के आधार पर सहाब सिंह, बबली, संजय, राजेंद्र, हरिश, प्रेम, मनीष, बोबी, अंकुर, मोनू, प्रयांशु, मोनू, अभिषेक, गोविंदा के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें