फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मारपीट के बाद दो गांवों के बीच सांप्रदायिक तनाव

Wed, 03 Jul 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाइक पर जा रहे मां बेटे पर थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में निर्माणाधीन मकान का मलबा गिर गया। विरोध करने पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाव में आए एक अन्य युवक को भी पीटा। जिसके बाद मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव सपनावत के लोगों ने बड़ौदा सिहानी के लोगों को मार्ग पर रोककर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंंचीं दो थानों की पुलिस ने हालात को संभाला।
विज्ञापन

थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी विशाल ने बताया कि बुधवार सुबह वह बाइक पर अपनी मां के साथ हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर में जा रहा था। गांव बड़ौदा सिहानी में खलील के मकान का निर्माण हो रहा था, इसी दौरान उसका मलबा उनके ऊपर गिर गया। इसका उसने विरोध किया। आरोप है कि खलील ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए सपनावत निवासी सचिन को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।

इसकी जानकारी सपनावत के ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके बाद सपनावत के ग्रामीण एकत्र होकर बड़ौदा सिहानी वाले मार्ग पर आ गए और वहां से गुजरने वाले लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। मामला दो समुदायों से जुड़े होने के चलते दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। तहरीर के आधार पर सपनावत निवासी विशाल और प्रवीण के खिलाफ व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि हाफिजपुर थाने में सलमान व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें से सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें