फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई के हापुड़ समेत प्रदेश के सभी 45 दफ्तर हुए ऑनलाइन

Sat, 06 Aug 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देर से ही सही भारतीय खाद्य निगम ने हापुड़ समेत प्रदेश के सभी 45 कार्यालय/डिपो को ऑनलाइन कर दिया है। अब निगम में कागजी कार्यवाही कम हो जाएगी। इससे सीमित स्टाफ से भी काम निगम का काम चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन


निगम सूत्रों की माने तो भारतीय खाद्य निगम अपने सभी कार्यालय/डिपो को ऑनलाइन करने में रातदिन एक किए हुए है। सबसे पहले इसकी शुरुआत निगम ने उत्तर प्रदेश से किया है। निगम के हापुड़ एरिया कार्यालय में तो बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं।

हालांकि इसी दौरान नया स्टाफ भी भर्ती होकर यहां आ गया हैं। कार्यालय को ऑनलाइन किए जाने से पहले यहां के स्टाफ को लखनऊ में प्रशिक्षित किया गया है।

इस संबंध में निगम के हापुड़ एरिया के कार्यवाहक प्रबंधक मायापति शर्मा ने बताया कि जिस साफ्टवेयर कंपनी ने यहां के कार्यालय को ऑनलाइन करने का कार्य किया है, उस कंपनी के इंजीनियरों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सिस्टम में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद अब कागजी काम काफी कम रह गया है। अब ज्यादातर काम कंप्यूटर से ही निपटाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें