यूपी के संभल से बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता की हापुड़ के नजदीक सिंभावली में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। संभल जिले के थाना असमोली के गांव तलवार निवासी 40 वर्षीय मोमीन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। एक बेटी शाहिन परवीन की उसने शादी तय कर दी थी। 20 अप्रैल को घर पर बरात आनी है। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी करते हुए दान दहेज का सामान एकत्र हो चुका है।