लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। सभी पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगने के लिए दोपहर करीब दो बजे आ रहे है। जनसभा के दौरान वह करीब एक घंटे तक यहां रुकेंगे।
सीएम की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फोन से संपर्क करने के साथ-साथ घर-घर जाकर भी रैली में आने की अपील की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम के लिए हेलीपैड दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक खेत में बनाया गया है जिसकी सभा स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी है। वहां से वह अपनी कार के काफिले से जनसभा स्थल तक पहुंचेंगे।