फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को लेकर पुत्र फरार, पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 25 Feb 2025 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पुत्र द्वारा नाबालिग किशोरी को लेकर फरार होने से आहत पिता ने दोयमी पुल के नीचे ट्रेन से कटकर जान दे दी। इससे पहले भी उन्होंने जान देने का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेकमैन के समझाने पर वह चले गए थे। लेकिन कुछ देर बाद वह दौबारा लौटे और ट्रेन के आगे कूद गए।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव टियाला निवासी राजवीर (56) मंगलवार की सुबह घर से निकालकर दोयमी पुल के नीचे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस दौरान ट्रेकमैन अतुल ने उन्हें आवाज देकर ऐसा करने से रोक लिया था। राजवीर ने ट्रेकमैन से गृहक्लेश की बात बताई थी। हालांकि, ट्रेकमैन के समझाने पर वह चले गए थे।

इसके बाद सुबह लगभग नौ बजे राजवीर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, दोयमी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने शव की शिनाख्त राजवीर निवासी गांव टियाला के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक का पुत्र गांव में ही दूसरे समुदाय की नाबालिग को लेकर कहीं चला गया था, जिससे वह आहत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृहक्लेश में आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें