फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र पर आधा दर्जन गांवों के किसानों का हंगामा

Thu, 11 May 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपैड़ा स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले दो दिनों से बिक्री का इंतजार कर रहे करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। भड़के किसानों ने केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि केंद्र पर उनका गेहूं नहीं लिया जा रहा है और पूछताछ करने पर कर्मचारी बदसलूकी कर रहे हैं। उपैड़ा गांव में गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। बुधवार सुबह आसपास के गांव उपैड़ा, तिगरी, पीरनगर, मंढैया,

बुकलाना, उदयपुर, दया नगर व कुचेसर रोड चौपला के दर्जनों किसान गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली और बुग्गी लेकर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


दोपहर बाद किसानों को पता चला कि बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने के चलते केंद्र पर गेहूं नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में कोई नोटिस नहीं लगाया गया था। इसके बाद केंद्र पर ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई। किसानों ने केंद्र पर ही भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच रात बिताई।

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे के बाद केंद्र प्रभारी गरिमा दुबे पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने बारदाना खत्म होने की बात कहते हुए केवल दो ट्रालियां ही खरीदने की बात कही। ऐसे में बुधवार से गेहूं बिक्री का इंतजार कर रहे किसानों का गुस्सा भड़क उठा।

किसानों ने क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक किसानों का हंगामा चलता रहा। चार बजे केंद्र प्रभारी यहां से निकल गईं। जबकि केंद्र पर बैठने का समय सुबह नौ से शाम छह बजे तक निर्धारित है।

प्रदर्शन के दौरान जयदीप, परम सिंह, सागर सिंह, रामबीर सिंह, सूबे सिंह, सतेंद्र सिरोही, कृष्ण सिरोही, अरविंद त्यागी, सोनू, तेजवीर सिरोही, प्रवेश, मुन्ना सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।  

इस मामले में केंद्र प्रभारी गरिमा दुबे का कहना है कि बारदाना के लिए अधिकारियों को कई बार लिखित सूचना दी गई है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में बारदाना नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ किसानों का गेहूं काला था, जिसे लेने के लिए इंकार कर दिया गया।

इसके कारण किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि बारदाना समाप्त होने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो बारदाना भिजवाकर किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

मामला गंभीर है। इसकी जांच करवाई जाएगी। किसानों को केंद्रों पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कृष्णा करुणेश, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें