फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के ठेका कर्मियों को नहीं मिला पांच माह से वेतन

Thu, 11 May 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पांच माह से वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे बीएसएनएल के ठेका कर्मियों ने कामकाज ठप कर दूरभाष केंद्र में तालाबंदी कर परिजनों के साथ बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गढ़, झड़ीना, दौताई, अक्खापुर, सदरपुर, नानपुर, बहादुरगढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, सलौनी, डेहरा कुटी क्षेत्र में ठेका प्रथा पर काम कर रहे बीएसएसएन कर्मियों को पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनका परिवार आर्थिक तंगी से घिरा हुआ है।

पीड़ित कर्मियों ने अपना दुखड़ा बताने को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय दूर संचार मंत्री को पत्र भेजे हैं। बाबूराम, कंछिद, मशकूर का कहना है कि पिछला हिसाब चुकता न होने से अब दुकानदारों ने उधार में सामान देने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


स्कूलों की फीस जमा न होने पर बच्चों को प्रताड़ित करने के साथ ही नाम काटने की धमकी मिल रही हैं। बब्ली, सतीश, राकेश ठाकुर का कहना है कि आठ की बजाए 12 घंटा काम लिया जा रहा है। इसके बाद भी पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है।

इसके अलावा बीमा और फंड जैसी कोई सुविधा भी नहीं मिल रही है। वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी में घिरे कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर कामकाज का बहिष्कार और सभी एक्सचेंजों में तालाबंदी कर अपने परिजनों के साथ बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

एसडीओ दूरसंचार सतपाल सिंह का कहना है कि ठेकेदार को अविलंब कर्मचारियों का वेतन देने का कड़ा निर्देश दिया गया है। विभागीय स्तर से जुड़ीं स्थानीय स्तर की समस्याओं का भी बहुत जल्द ही निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें