फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तहसील मुख्यालय पर तालाबंदी करेंगे किसान

Thu, 14 Sep 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील मुख्यालय पर भाकियू टिकैत का किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रखा। समस्याओं का जल्द निस्तारण न होने पर किसानों ने तहसील पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि चार दिन बीत गए हैं अभी तक ऊर्जा निगम, ब्लॉक अधिकारी और तहसील के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करा पाए हैं। रोजाना दर्जनों किसान भीषण गर्मी में अपने घरों को छोडक़र मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए आ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को हलके में लिया जा रहा है, यदि प्रशासन सोचता है कि कुछ दिन धरना देकर किसान वहां से चले जाएंगे ऐसा नहीं होगा। पूरा आंदोलन चलेगा और किसानों की भीड़ से तहसील कार्यालय को खचाखच भर दिया जाएगा। वहीं यदि सुनवाई नहीं होता है तो कार्यालय पर वेल्डिंग कर गेटों पर ताला जड़ा जाएगा। इस मौके पर आरिफ अली, श्याम सुंदर त्यागी, मुनव्वर अली, सुनील, नौशाद अली, गयासुद्दीन, सचिव, आज़ाद तोमर, अनिल कुमार, चिंटू शर्मा, पंकज त्यागी, अखिल कुमार, विनीत सिवाल, सचिन सिवाल, पवन त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें