फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की गंगाधाम योजना की समीक्षा

Thu, 14 Sep 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एचपीडीए वीसी नितिन गौड़ ने प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही गंगा धाम आवासीय योजना के लिए अधिग्रहित भूमि का बृहस्पतिवार की शाम निरीक्षण किया। वहीं कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर मेला रोड का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


वीसी नितिन गौड, सचिव प्रदीप कुमार सिंह और सहायक अभियंता टीके जैन के साथ बृहस्पतिवार को पुरानी दिल्ली रोड पहुंचे। प्रदीप कुमार ने बताया कि पुरानी दिल्ली रोड पर करीब तीन साल पहले एचपीडीए द्वारा आवासीय योजना के लिए गढ़ बांगर में 34.153 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई थी। जिसमें करीब 5.53 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है और भूमि पर प्राधिकरण का कब्जा है। लेकिन शेष भूमि पर किसानों ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया हुआ है। जिसका निर्णय आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके बाद वीसी ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल और नक्का कुआं मंदिर से मेला स्थल तक जाने वाले पक्के रास्ते का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेला स्थल की ओर जाने वाले जिन रास्तों का निर्माण एचपीडीए द्वारा कराया जाता है, उन पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें