फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीसीओ कार्यालय का घेराव करने के लिए किया जनसंपर्क

Sat, 03 Aug 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने के विरोध, गन्ना भुगतान, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने और अन्य मांगों को लेकर चल रहा राष्ट्रीय किसान मजदूूर संगठन का क्रमिक अनशन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। वहीं किसानों ने डीसीओ कार्यालय के घेराव करने के लिए गांवों में जनसंपर्क भी किया।
विज्ञापन


संगठन के जिला प्रवक्ता अशोक डींगरा के नेतृत्व में सिंभावली बिजलीघर और गढ़ के गांव लोधीपुर के बिजलीघर पर अनशन चल रहा है। संगठन को रोजाना किसी न किसी गांव के किसानों का समर्थन मिल रहा है। अशोक डींगरा ने बताया कि शनिवार को वीरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, शराफत अली, जावेद खान, भूरे खां क्रमिक अनशन पर रहे। वहीं 12 अगस्त को जिला गन्नाधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी के बाद कार्यकर्ताओं ने मानकचौक, हशुपुरा, फुलड़ी व अन्य गांवों में किसानों से संपर्क किया। जिनसे अधिक से अधिक संख्या में डीसीओ कार्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया। अशोक डींगरा ने कहा कि समस्याओं का समाधान होने पर ही क्रमिक अनशन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें