फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना बजट पालिका ने निकाले 7.50 करोड़ के टेंडर

Sat, 03 Aug 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद ने बिना धनराशि के ही करीब 7.5 करोड़ रुपये से बनने वाली 60 सड़कों का टेंडर निकाल दिया। वहीं नगर पालिका का कहना है कि टेंडर निकलने के बाद शासन से धनराशि मांगी जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका ने राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की करीब 12 करोड़ की धनराशि से 90 से अधिक कच्ची सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर डीएम प्रेरणा शर्मा को स्वीकृति के लिए भेजा था। डीएम ने प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया था। वहीं, अब पालिका ने 7.5 करोड़ की लागत से बनने वाले 60 सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की अंतिम तारीख सात अगस्त है। लेकिन मजे की बात है कि राज्य वित्त में पालिका के पास धनराशि ही नहीं है। बिना धनराशि के पालिका कैसे सड़कों का निर्माण कराएगी। माना जा रहा है कि सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे लोगों को शांत करने के लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाले हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि राज्य वित्त में पालिका के पास धनराशि नहीं है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत शासन से धनराशि की मांग की जाएगी। शासन से शीघ्र ही धनराशि आवंटित होने की संभावना है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें