फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खेत में लगी आग बुझाने के दौरान किसान की झुलसकर मौत

Fri, 31 May 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने के चक्कर में किसान की झुलसकर मौत हो गई। मृतक ने खेत में खड़े खरपतवार को जलाने के लिए आग लगाई थी, लेकिन हवा के कारण आग पास के गन्ने के खेत में लग गई। जिसे बुझाने के चक्कर में किसान झुलस गया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कांवी निवासी यादू उर्फ यादराम (55) खेतीबाड़ी करने के साथ बिजली की लाइन बिछाने एवं सही करने का काम करता था। उसने शुक्रवार दोपहर जंगल स्थित खेत में खड़े खरपतवार को नष्ट करने के लिए आग लगाई, तेज हवा चलने के कारण आग बराबर के गन्ने के खेत में लग गई। गन्ने का खेत गांव निवासी अशोक का है। आग को बुझाने के चक्कर वह उसकी चपेट में आ गया, और झुलसकर मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक की पत्नी राजेंद्री एवं पुत्र अमित एवं तरुण के अलावा परिसर के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने के चक्कर में किसान यादराम की मौत हुई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

25 फीसदी आग से झुलसा किसान :

पुलिस के अनुसार आग को बुझाने के चक्कर में किसान भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर वहीं गिर गया, जिससे वह आग में झुलस गया, और मौके पर मौत हो गई। किसान 20 से 25 प्रतिशत आग में झुलस गया था। हालांकि गन्ने के खेत में पानी चल रहा था। लेकिन जहां पर पानी नहीं पहुंचा, वहीं तक फसल आग से जलकर नष्ट हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान सतवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास चार बीघा खेत है। घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। इसलिए प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें