फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला ने खाया जहर

Fri, 31 May 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में महिला पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से उसे गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला तीन बच्चों की मां है। उसका पिछले कई वर्षों से गांव निवासी एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों को बाप है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह महिला का प्रेमी से साथ रहने को लेकर विवाद हो गया। दोपहर बाद वह प्रेमी की शिकायत करने पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित महिला थाने जा रही थी। जैसे ही वह नगर पालिका स्थित पार्क के पास लगे वाटर कूलर के पास पहुंची तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। महिला को गिरता देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से उसे गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत बेहद गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें